जवा: रंगपतेरा गांव की नदी में पुल ना होने से परेशान ग्रामीण, बोले-'हमें दलदल से निकाले सरकार'
ग्राम पंचायत छदहना अंतर्गत रंगपतेरा गांव में विभागीय उदासीनता एवं जन प्रतिनिधि के उपेक्षा किये जाने से ग्रामीणों को आने जानें के लिए सड़क की बात तो दूर है वहा पैदल जानें के लिए एक गांव की नदी को पार करके ग्रामीणों को जाना पड़ता है लेकिन शासन एवं सांसद, विधायक के द्वारा आज तक रपटा भी नही बनवाया गया है जिस कारण ग्रामीणों को रात्रि दिन नदी पार करके जाना पड़ता है