देवघर: नगर निगम कार्यालय के सभागार में जल शक्ति अभियान कैच द रैन की सफलता को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
नगर निगम कार्यालय सभागार में जल शक्ति अभियान कैच दे रैन की सफलता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से देवघर के महापौर, उप महापौर ,विभिन्न वार्ड पार्षद नगर आयुक्त ,अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त ,नगर मिशन प्रबंधक एवं अन्य कर्मी मौजूद थे बैठक के दौरान कैच द रैन कार्यक्रम से संबंधित जानकारी साझा किया गया।