झांसी: 9 नंबर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, तेज धमाकों से दहशत में लोग; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Jhansi, Jhansi | Apr 30, 2025 प्रेम नगर थाना क्षेत्र के 9 नंबर में चौकी के बगल में रखें ट्रांसफार्मर में मंगलवार की देर रात लगभग 11:45 बजे तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गईं और आग की लपटे आसमान छूने लगी। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।