झांसी: भारतीय एकता सद्भावना मिशन ने पहलगाम के आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को प्रेमनगर में कैंडल मार्च से श्रद्धांजलि दी
Jhansi, Jhansi | Apr 29, 2025 भारतीय एकता सदभावना मिशन झाॅसी के तत्वाधान में प्रभुदयाल मास्टर के मुख्य अतिथि मे पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एक कैडिंल मार्च रैली का आयोजन मंगलवार को थाना प्रेमनगर से प्रारम्भ करके गरिया फाटक बाहर समापन किया गया। ललित कोरी महानगर अध्यक्ष भारतीय एकता सदभावना मिशन के द्वारा पहलगाम में कायरता पूर्ण हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि दी गई।