परबत्ता: पसराहा पुलिस ने तेलियाबथान में छापेमारी कर देशी शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
पसराहा थाना क्षेत्र के तेलियाबथान गांव में गुरुवार की देर शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी शराब की तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने शुक्रवार की शाम पांच बजे बताया कि उनके नेतृत्व में की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो लीटर देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गेना भगत के रूप में हुई ह