आगरा: सेंट जोंस चौराहे पर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम से भिड़े अतिक्रमणकारी, वीडियो इंटरनेट पर वायरल
Agra, Agra | May 22, 2024 आगरा में सड़कों पर लगने वाले अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा हैं। इसी क्रम में मंगलवार रात को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुँची थी। जहां ठेल संचालकों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की तरफ से आए युवक ने डंडा मारा। जिससे ठेल संचालक उग्र हो गए। दोनों पक्षों में खींचतान हो गयी। जिसकी एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।