आगरा: शहीद नगर के अंतर्गत शमसाबाद रोड पर स्थित अवैध दुकानों को एडीए ने किया सील, पूर्व की सील क्षतिग्रस्त करने पर दिया नोटिस
Agra, Agra | May 21, 2024 आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजगंज वार्ड के शहीद नगर,शमसाबाद रोड पर स्थित बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माणित दुकानों को सील कर दिया हैं। इन दुकानों का राकेश राजपूत,गोविंद सिंह और ब्रिजेश सिंह द्वारा निर्माण कराया गया था। जिन्हें पूर्व में एडीए ने सील किया था,लेकिन जब एडीए की टीम ने निरीक्षण किया तो सील क्षतिग्रस्त मिली। जिसे लेकर नोटिस भी जारी किया गया हैं।