आगरा: आगरा में तापमान पहुँचा 43 डिग्री सेल्सियस,पर्यटकों को भीषण गर्मी ने बचाने के लिए की गई पानी को बौछार
Agra, Agra | May 22, 2024 आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को ताज नगरी का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके चलते ताजमहल और आगरा किला के बाहर पर्यटकों पर नगर निगम की बौछार करने वाली गाड़ी ने पानी की बौछार की। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 25 मई तक हीटवेव चलने की आशंका जताई हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की हैं।