मदनपुर: मदनपुर थाना में एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए दिए कड़े निर्देश
औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने शनिवार को मदनपुर थाना पहुंचकर अंचल के सभी थानों में लंबित गंभीर कांडों की समीक्षा की। इस दौरान एसडीपीओ चंदन कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष व अनुसंधानकर्ता मौजूद रहे। बैठक में एसपी ने एक-एक कांड की गहन समीक्षा करते हुए अनुसंधान की प्रगति पर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का