सासनी: ट्रैक्टर की टक्कर से घर लौट रहे टेंपो सवार युवक को गंभीर चोटें आईं, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया
Sasni, Hathras | Jun 17, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव दरियापुर के पास एक टेंपो को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में काम कर घर लौट रहा टेंपो सवार जनपद अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी एक युवक नीरज पुत्र महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मार कर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल लाया गया।