हायाघाट: एपीएम थाना क्षेत्र के अकराहा बांध के निकट नदी में डूबने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, भैंस को नहलाने के दौरान हुआ हादसा
हायाघाट प्रखंड के एपीएम थाना क्षेत्र के अकराहा बांध के निकट करेह नदी में डूबने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उसकी पहचान अकराहा गांव के चंदर सहनी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह नदी के किनारे अपने भैंस को लेकर नहलाने गया था। इस दौरान उसकी भैंस गहरे पानी में चली गई। इस दौरान भैंस को ऊपर लाने के क्रम में खुद डूब गए।