बड़वाह: बड़वाह भाजपा ने गांव चलो बूथ चलो अभियान में आंबेडकर प्रतिमा पर चलाया सफाई अभियान, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
मध्यप्रदेश के बड़वाह मे भाजपा नगर मंडल द्वारा सोमवार को गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत बस स्टैंड स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया है।जिसके तहत बाबा साहेब की प्रतिमा सहित स्थल को पानी से धोकर व झाड़ू लगाकर स्वच्छ किया गया।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान के दौरान 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती मनाई जाने को