गुना नगर: एएनएम संघ का प्रदर्शन, नियमितीकरण सहित 9 मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
गुना में संयुक्त ए.एन.एम. एसोसिएशन कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी 9 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है। संघ ने संविदा ए.एन.एम. के नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति, प्रोत्साहन राशि भुगतान, जोखिम भत्ता और वाहन सुविधा सहित कई मांगें उठाई हैं। ए.एन.एम. का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।