कांके: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना
Kanke, Ranchi | Apr 29, 2026 रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार 29 और 30 अप्रैल को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ समेत संथाल के जिलों में बारिश होगी।