हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में डिग्गी खुदाई कार्य में 8 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, भुगतान रोकने का मामला
हनुमानगढ़ में डिग्गी खुदाई के ठेका कार्य में करीब 8 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में जंक्शन पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में सौरभ शर्मा पुत्र मदनलाल शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में इस्तगासा से पेश कर मुकदमा दर्ज करवाया है।