कोरबा: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, वाहन चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
Korba, Korba | Jun 11, 2026 कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही मामलों में आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसों के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पहली घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। कुछ दिन पहले उरगा ओवरब्रिज के पास अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी थी।