कामडारा: छठ घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
Kamdara, Gumla | Jun 16, 2026 कामडारा प्रखंड के छठ तालाब में छठ घाट सीढ़ी निर्माण योजना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन सौंपा है। आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2024 में गठित लाभुक समिति को बिना सूचना दिए योजना से अलग कर दूसरी समिति के माध्यम से निर्माण कार्य करा लिया गया। पूर्व समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को योजना की राशि निकासी और निर्माण की जानकारी नहीं दी गई