मनेर: दरवेशपुर गांव स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
Maner, Patna | Jun 13, 2025 मनेर के दरवेशपुर में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सभी लोगों ने जलभरी कर पूरे नगर का परिक्रमा किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित और पुरोहित ने कलश की स्थापना की। वही नगर परिषद के उपसभापति शंकर कुमार यादव शामिल रहे। शोभा यात्रा शुक्रवार की दोपहर 2:15 पर निकाली गयी।