मनेर: मनेर संगम स्थली को विकसित करने और दरगाह के जीर्णोद्धार को लेकर पर्यटन मंत्री से मिले विधायक व नगर परिषद अध्यक्ष
Maner, Patna | Jun 12, 2025 मनेर के हल्दी छपरा संगम स्थल को विकसित व मनेर दरगाह के जीर्णोद्धार करने को लेकर पर्यटन मंत्री राजू सिंह से मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद सिंह ने मुलाकात की। विधायक और नगर परिषद अध्यक्ष ने मंत्री को पत्र भी सौंपा। मंत्री से विधायक और नगर अध्यक्ष गुरुवार की शाम 5:25 के करीब मुलाकात की।