मनेर: काजी मोहल्ला में कानू अधिकार रैली की सफलता को लेकर बैठक आयोजित
Maner, Patna | Jun 11, 2025 मनेर नगर परिषद क्षेत्र के काजी मोहल्ला में कानू अधिकार रैली की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक बुधवार की देर शाम करीब 7:05 के करीब हुई। बैठक में कानू-हलुवाइ संघ जिला ग्रामीण अध्यक्ष उदय शंकर गुप्ता ने कहा कि 17 जून को पटना के मिलन हाई स्कूल मैदान में अधिकार रैली की सफलता को लेकर यह बैठक हुई है। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल होकर रैली को सफल बनाएं।