मनेर: मेहदावा मोहल्ले में 'आपका शहर आपकी बात' जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं पर हुई चर्चा
Maner, Patna | Jun 11, 2025 मनेर नगर के वार्ड संख्या 22 स्थित मेहदावा मोहल्ले में आपका शहर आपकी बात जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद में शामिल हुए नगर वासियों ने मोहल्ले में सड़क, नाली, जलजमाव, पेयजल समेत आवास योजना की समस्याओं को अवगत कराया। कार्यक्रम बुधवार की शाम 4:35 के करीब की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष विद्याधर विनोद, कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन शामिल थे।