बागपत जनपद के थाना बालैनी परिसर में क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया के द्वारा बृहस्पतिवार को करीब दोपहर 12:30 बजे आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और ग्राम प्रतिनिधियों ने भाग लिया। क्षेत्राधिकारी ने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा और कानून