चायल: सिंहपुर गांव में तीन माह से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी 50 वर्षीय चन्द्रमा उर्फ नत्थू की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब तीन माह पहले बिन्दा लिसोड़ा मोड़ के पास ऑटो पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार को मौत हो गई, बुधवार को शव घर पहुंचा। परिवार का रो रोकर बुरा हाल!