मैहर: शारदा देवी मंदिर परिसर में बच्चा चोरी का मामला, पुलिस जांच में जुटी
मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर के प्रांगण में बच्चा चोरी का एक मामला सामने आया है,जानकारी के अनुसार बच्चा चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई महिला अपना नाम सोनू सिंह बता रही है। बताया जा रहा है कि दर्शनार्थी मां शारदा के दर्शन करने एवं अपनी बच्ची का मुंडन कराने काली तलाई से मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान परिजनो ने आरोप लगाए हैं।