बीकानेर: रिड़मलसर के धोरों में ले जाकर लूटने व प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला व्यास कॉलोनी थाने में हुआ दर्ज
बीकानेर। रिड़मलसर के धोरों में ले जाकर लूटना और मोबाइल से प्राइवेट फोटो लेकर मुकदमा नहीं दर्ज करवाने की धमकी देने का मामला व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला वैष्णु विहार उदासर निवासी सरिता पत्नी हिमांशु सिंह ने रेहान, कबिर, आदिल, अमन निवासी धोबीतलाई व उनके साथ तीन-चार अन्य लड़कों के खिलाफ दर्ज करवाया है। घटना 19 जनवरी की है।