बरेली: उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने किसानों को कराया प्रक्षेत्र का भ्रमण, दिखाई खेती की नई तकनीकें
उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने आज सोमवार को विकास मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया। किसानों के भ्रमण बस को जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों को पहले वीआर एग्रो फार्म पर ले जाकर हाइड्रोपोनिक तकनीक से उत्पादित शाकभाजी, मत्स्य पालन, मल्टीलेयर स्ट्रॉबेरी उत्पादन को दिखाया गया।