रॉबर्ट्सगंज: अनपरा में बारिश के तेज बहाव में पहाड़ी नाले में मां-बेटी बहीं, दोनों की हुई मौत, आठ माह की मासूम और महिला का शव बरामद
बारिश के तेज बहाव में पहाड़ी नाले में मां-बेटी बहीं, दोनो की हुई मौत आठ माह की मासूम और महिला का शव बरामद, अनपरा क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान उफनाए नाले में महिला अपनी आठ माह की बच्ची संग बह गई,मां और बच्ची दोनो की मौत हो गयो दोनो का शव गुरुवार को बरामद हुआ,अनपरा थानाध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात्रि महिला और उसकी बेटी नाले में बह गए थे