फूलपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सफाई अभियान चलाया गया
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के शाहपुर बरसात के मौसम में सड़क किनारे उगी झाड़ियों और जलभराव की समस्या को देखते हुए आज बुधवार को सुबह 10 बजे अहरौला विकासखंड क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पोल संख्या 203 से महर्षि दुर्वासा धाम तक दोनों तरफ की सर्विस लेन की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई है।