उत्तराखंड देहरादून: में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आगामी रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक रैली में भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को सभी आवश्यक और पुख्ता व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।
गणेश गोदियाल ने जोर देकर कहा कि रैली में आने वाले दूर-दराज के लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन को मिलकर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।
Dehradun, Dehradun | Aug 8, 2026