सीतामऊ: सीतामऊ अग्निकांड के बाद विधायक डंग ने मुख्यमंत्री से मिलकर राहत राशि और फायर ब्रिगेड की मांग की
सीतामऊ बस स्टैंड स्थित उदिया टेंडर्स किराना अग्निकांड के बाद विधायक हरदीप सिंह डंग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की, पीड़ित परिवार को राहत राशि और नगर परिषद सीतामऊ को जल्द फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहे,