बालोद: कलेक्टर ने तांदुला कॉम्प्लेक्स में मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, सिंचाई और जल प्रबंधन की मिलेगी विस्तृत जानकारी
Balod, Balod | Jun 15, 2026 संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में जल प्रबंधन और सिंचाई प्रणाली को दर्शाने वाली तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।