मेदिनीनगर (डालटनगंज): समीर उर्फ गुड्डू खलीफा हत्याकांड: फैज समेत तीन के खिलाफ एफआईआर, पालिका बाजार में हुई थी गोली मारकर हत्या
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कांजी हॉउस मोहल्ला निवासी समीर खलीफा उर्फ गुड्डू की हत्या मामले में मो फैज समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्तरों पर छापामारी कर रही है। हालांकि इसमें अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। बस स्टैंड के समीप पालिका बाजार में गुरुवार रात 11 बजे 36 वर्षीय समीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।