बैराड़: बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा और पुलिस टीम ने 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 2 लोगों को पकड़ा, मामला दर्ज
बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी से बनी 100 लीटर देशी कच्ची शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया जिसकी जानकारी बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने गुरुवार शाम 5 बजे दी है।