रामनगर: कटियारा गांव पहुंचे सांसद तनुज पुनिया ने ग्रामीणों से की मुलाकात, कहा- निर्दोष लोगों को डरने की जरूरत नहीं
रामनगर थाना अंतर्गत कटियारा गांव में बीते दिनों एक युवक की मौत हो गई थी ग्रामीणों के द्वारा शव रोड पर रखकर रोड जाम किया गया था। पुलिस टीम पर पथराव किया गया था। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए थे। 15 नामजद 40 से 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से गांव में भय का माहौल था पुलिस बल शांति व्यवस्था में तैनात है।आज संसद तनुज पुनिया कटियार गांव पहुंचे।