चकिया: शहाबगंज में अवैध खनन बेलगाम, ओवरलोड वाहनों से बढ़ा हादसे का खतरा
शहाबगंज क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन का कार्य तेजी से चल रहा है जिस पर रोक लगाने मे पुलिस व खनन विभाग पूरी तरह से फेल है। अवैध खनन करने वाले वाहन ओवरलोड कर के तेजी से सड़क पर दौड़ लगा रहे है। जिससे सड़क पर दुर्घटना होने की सम्भावना तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार सुबह 11 बजे स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इन पर लगाम लगाने की मांग की है।