बेलदौर: दिल्ली से लापता नाबालिग लड़की तेलिहार तीनगछिया से बरामद, दिल्ली ले जाई गई
दिल्ली पुलिस ने बेलदौर पुलिस के सहयोग से दिल्ली के गीता काॅलोनी थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग लड़की को मंगलवार की शाम में तेलिहार पंचायत के तीनगछिया गांव से बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे अपने साथ लेते चली गई। जानकारी के मुताबिक गीता काॅलोनी थाना में नाबालिग लड़की के लापता हो जाने के मामले में कांड संख्या 437/25 दर्ज करवाया गया था।