गोरखपुर: मानसून से पहले जलभराव से निपटने के लिए सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड-2 द्वारा रामगढ़ताल नाला की कराई जा रही सफाई
मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए गोरखपुर सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड-2 के द्वारा रामगढ़ताल नाल की सफाई का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है, रामगढ़ताल नाला मशहूर रामगढ़ताल झील से निकलकर तआरएमटी तरकुलानी रेगुलेटर तक जाता है, जिसकी कुल लंबाई 14 किलोमीटर है। इस नाले के पास लगभग 47 ग्राम सभाएं तथा 2838 हेक्टेयर भूमि इससे प्रभावित होती है।