पूरनपुर: शेरपुर मकरंदपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति समेत 5 पर हत्या का आरोप
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी बलदेव सिंह ने पूरनपुर थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री रूपिंदर कौर की हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया है। उन्होंने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व रूपिंदर कौर की शादी शेरपुर मकरंदपुर निवासी जजवीर सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर प्रताड़ित करता था।