सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित कांग्रेस सांसद के आवास के निकट महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा
अंबाला रोड स्थित सहारनपुर लोकसभा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के आवास के निकट सोमवार दोपहर 2:00 बजे महिलाएं एकत्रित हुई। महिलाओं का कहना था कि महिलाओं के अधिकारों पर जो वार हो रहा है उसकी कांग्रेस ही जिम्मेदार है। जिसको लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के विरुद्ध महिलाओं द्वारा नारेबाजी की।