उज्जैन ग्रामीण: इंदौर रोड तपोभूमि के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि पेटलावद निवासी संजय पिता विजय व्यास उम्र 42 साल शिक्षक थे। कल वे उज्जैन में जाल स्कूल के समीप रहने वाले अपने भाई और माता-पिता से मिलने आ रहे थे। शाम को जब संजय अपनी मोटरसायकल से इंदौर रोड तपोभूमि के पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। इस दौरान वहाँ से कर्नाटक के राज्यपाल थावरच