हाथरस: गांव नगला गजुआ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला गजुआ में रविवार सुबह 10:30 बजे के लगभग जमीनी विवाद को लेकर रास्ते में दो पक्षों में जमकर गाली गलौज के बाद खूनी संघर्ष हुआ और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी ठंडा चलने लगे इस मारपीट में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस में चार लोगों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और जांच में जुट गई