नबीनगर: रघुनाथपुर बालू घाट के पास पलटी नाव, 1 की मौत, 5 लापता, SDRF और गोताखोरों ने शुरू की तलाश
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बालू घाट के पास शुक्रवार को सुबह यात्रियों से भरी नाव के पलटने की घटना में एक युवती की मौत हो गई और 5 लोग लापता हैं। घटना के समय नाव पर कुल 17 लोग सवार थे, जो सोन डीला में आलू की खेती करने जा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि नाव पलटने के कारण नदी में