नबीनगर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क, माली थाना ने किया फ्लैग मार्च
नवीनगर प्रखंड के माली थाना के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ मिलकर थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने कहा कि "विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने