अररिया: झमटा मेटन गांव में पशु बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 19, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के झमटा मेटन गांव में पशु बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।