कानपुर: चकेरी में हाईवे पर ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, क्लीनर की जलकर मौत,चालक भी झुलसा
चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरवा के पास हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रकों में आग लग गई। आग लगने से एक की जलकर मौत हो गई। चालक भी गंभीर रूप से झुलस गया।एसीपी ने जानकारी दी कि, घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।