भिलाई के हथकोच स्थित शिवालिक कंपनी यूनिट-2 में हुए हादसे में २२ वर्षीय अशोक कुर्रे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ३१ जुलाई को अशोक को करीब ३५ फीट ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े।
घायल अवस्था में उन्हें तत्काल बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने हंगामा करते हुए मृतक के लिए २२ लाख रुपये मुआवजे की मांग की। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।