हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में तूफान और बारिश से गल्ला मंडी में हजारों बोरियां अनाज भीग गया
आधी रात को आये आंधी तूफान के साथ बारिश होने से कस्बे की गल्ला मंडी में सरकारी एवं व्यापारियों का हजारों बोरियां में रखा अनाज भीग गया। जिससे भारी नुकसान की संभावना बताई गयी है। गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि बारिश से बचाव के लिए तिरपाल डाल रखी थी। लेकिन तूफ़ान आने से तिरपाल उड़ने से गेहूं भीग गया है। वहीं नालियों की सफाई न होने से जल निकासी व