मशरक: सोनौली गांव में एक सप्ताह से आतंक मचा रहें पागल बंदर को जाल से पकड़ा गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
मशरक के सोनौली गांव में पिछले एक सप्ताह से लोगों के लिए आतंक का कारण बने पागल बंदर को रविवार की सुबह 10 बजें के लगभग आखिरकार जाल की मदद से पकड़ लिया गया। पंचायत के मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद सिवान से निजी बंदर पकड़न