करछना: बेलाही गांव में हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिरने से मची अफरा-तफरी, बिजली आपूर्ति हुई बाधित
करछना क्षेत्र के भुंडा बिजली उपकेंद्र से संचालित होने वाले बस्तर गांव के मजरा बेलाही गांव में सोमवार सुबह 5:00 के करीब हाई वोल्टेज बिजली का तार अचानक टूटकर गिरने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। बिजली का तार टूटने के बाद गांव के मुख्य मार्ग पर अधिक करीब होने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है।