राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना केन्द्र के हॉल में आयोजित प्रदर्शनी का मंगलवार को विद्यार्थियों एवं आमजन द्वारा अवलोकन किया जा रहा है। मंगलवार को गजनपुरा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक वि़द्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा वंदेमातरम की गौरव गाथा से परिचित हुए।